झुंझुनू में दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, झुंझुनू विधायक राजेंद्र भाम्बू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

झुंझुनू, 21 फरवरी 2025: झुंझुनू में दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र भाम्बू ने रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने झुंझुनू, सीकर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।

Advertisement's
Advertisement’s

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान में झुंझुनू-सीकर मार्ग पर दिल्ली के लिए नियमित रेल सुविधा नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए जयपुर या अजमेर जाकर जोधपुर के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है या फिर बसों में यात्रा करनी पड़ती है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने सुझाव दिया है कि जोधपुर से झुंझुनू-सीकर-रींगस के लिए चलने वाली ट्रेन का विस्तार किया जा सकता है। इससे रेलवे को अतिरिक्त रेक की आवश्यकता नहीं होगी और इस क्षेत्र को ट्रेन मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी और रेलवे को भी राजस्व का लाभ होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

विधायक ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि विधानसभा क्षेत्र झुंझुनू सहित आस-पास की ग्रामीण जनता के आवागमन की सुविधाओं को देखते हुए इस ट्रेन को प्रतिदिन शुरू किया जाए, ताकि झुंझुनू की जनता को सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!