📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

हर्षवर्धन सिंह शेखावत बने पिलानी भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष, विद्या विहार नगरपालिका के उपाध्यक्ष भी रहे हैं शेखावत

पिलानी भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन सिंह शेखावत को मनोनीत किया गया है। हर्षवर्धन सिंह शेखावत पिलानी में विद्या विहार नगरपालिका के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

नवनियुक्त नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत विद्यार्थी जीवन से ही संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा और भाजपा संगठन में भी कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र विद्या विहार पिलानी में उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति में गैर-सरकारी मनोनीत सदस्य।

हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर कहा कि पार्टी ने जब भी कोई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे समर्पित भाव से पूरा किया है। नगर मण्डल अध्यक्ष रहते हुए भी सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

इन्होंने दी बधाई

हर्षवर्धन सिंह शेखावत को नगर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, पवन मावंडिया, राजेश दहिया, राकेश शर्मा, योगेंद्र मिश्रा, अमर सिंह, मुरलीमनोहर शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिहाग, सुरेंद्र सोनी, सरोज श्योराण, गजानंद कुमावत, दीपक सोनी, राजेश राठौड़, विक्रम रोहिल, अनीता जांगिड़, अंजू काला, बाबूलाल वर्मा, विजय सिंह, कृष्ण सिंह, राजेश राठौड़, सिकंदर देवना, नीरज शर्मा, अजय शर्मा, मनोज डाबड़ीवाल, मधुसूदन मालानी, नवीन डाडा, नरेश मित्तल, गोविंद सारवाण, निशांत पापटान, संदीप सिंह, प्रदीप कुमार, गोपाल सिंह, विक्रम सैनी, धर्मेंद्र नेहरा, लीलाधर सैनी, गोविन्द पाण्डे, गंगाधर शर्मा, रोहिताश्व सिंह राठौड़, भरत सिंह शेखावत, परमेंद्र सिंह, अभिलेख धनखड़, कपिल कुमार सहित अन्य पार्टी समर्थकों ने बधाई दी है।

Leave a comment

error: Content is protected !!