वाशिंगटन डीसी | अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक भीषण हवाई दुर्घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक (H-60) हेलीकॉप्टर और कनाडा एयर के एक यात्री विमान के बीच तेज गति से टक्कर हुई

टक्कर इतनी भयानक थी कि विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन बचाव दल को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। विमान में 65 यात्री सवार थे और यह कंसास सिटी से वाशिंगटन डीसी की उड़ान पर था।

मलबे से निकलती चीखें: बचाव दल के सामने सबसे बड़ा चैलेंज

हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड और रेस्क्यू टीमें पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रही हैं

  • विमान और हेलीकॉप्टर के मलबे की तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है
  • बचाव दल को अब तक 18 शव मिल चुके हैं, लेकिन बाकी लोगों की कोई खबर नहीं है
  • विमान के टकराने के बाद जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान को आग के गोले में बदलते हुए देखा जा सकता है

एक चश्मदीद ने कहा, “मैंने अचानक विमान को नीचे आते देखा, वह तेजी से लैंडिंग कर रहा था, तभी हेलीकॉप्टर उससे टकरा गया। कुछ ही सेकंड में दोनों नदी में गिर गए।”

हवाई अड्डे पर दहशत, सभी उड़ानें रद्द

घटना के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई

  • सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया
  • एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों में दहशत का माहौल है।
  • इस हादसे ने हवाई सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

व्हाइट हाउस से आया बयान, उपराष्ट्रपति ने जताई चिंता

घटना पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, “हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और फिलहाल बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं।”

लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ?

  • क्या विमान का कंट्रोल सिस्टम फेल हो गया था?
  • क्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सही समय पर निर्देश नहीं दिए?
  • हेलीकॉप्टर और विमान एक ही ट्रैजेक्टरी में कैसे आ गए?

क्या यह हादसा था या किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा?

अब तक इस हादसे के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने इसकी जांच शुरू कर दी है

  • क्या यह पायलट की गलती थी?
  • या यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ?
  • क्या कोई बाहरी कारण इस दुर्घटना के पीछे हो सकता है?

अभी तक इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन एक बात तय है कि यह हादसा अमेरिकी विमानन इतिहास के सबसे भयावह हादसों में से एक बन सकता है

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और हम इस सस्पेंस से जल्द ही पर्दा उठने की उम्मीद कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!