बगड़ में अंबेडकर सर्किल ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन

बगड़, 26 जनवरी 2025: अंबेडकर सर्किल जाटावास में अंबेडकर विचार मंच द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और जय भीम, भारतीय संविधान जिंदाबाद, बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए गए।

एईएन रामप्रताप बरवड़ ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़ और सेवानिवृत्त डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा ने समाज में अधिवश्वास और पाखंडवाद को दूर करने और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर जोर दिया।

इस समारोह में पार्षद मनोहर लाल बरवड़, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रामलाल चंदेलिया, मनीराम भाटिया, सुरेश बरवड़, अजय, बंटी, समंदर, रमेश कड़वासरा, सुनिल, हरिसिंह, मामनराम, जयकरण, शीशराम, प्रताप, प्रदीप, आयुष बरवड़, जगदीश, प्रियंका बरवड़, मोनिका बरवड़, प्रीति बरवड़, बस्तीराम जी आदि शामिल हुए।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!