Monday, February 16, 2026
Homeचिड़ावालापरवाही से कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

लापरवाही से कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

चिड़ावा, 25 जनवरी 2025: शहर की व्यस्ततम खेतड़ी रोड़ पर आज शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार सवार ने लापरवाही से कार चलाकर एक बाइक को टक्कर मारी दी, जिससे बाइक पर बैठी एक महिला के पैर में चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार ने लापरवाही से कार चलाकर बाइक के अलावा अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। जब वहां मौजूद लोगों ने कार को रोकना चाहा तो कार सवार तेज गति से कार चलाकर वहां से भाग गया।

Advertisement's
Advertisement’s

बाइक सवार अनूप कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बुडानिया का बास ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि सफेद ह्युंडई ओरा कार नम्बर HR55AQ1746 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी अन्जु कुमारी के पांव में चोट लग गई। जब उसने कार को रोकने कि कोशिश की तो कंडक्टर सीट पर बैठे शख्स ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!