मुकुंदगढ़ पुलिस ने गाटर लगी गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान, तीन कैम्पर गाड़ियां जब्त

झुंझुनू, 25 जनवरी 2025: झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना पुलिस ने उप महानिरीक्षक पुलिस झुंझुनू के निर्देशानुसार गाटर लगी गाड़ियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन कैम्पर गाड़ियों को जब्त किया जिनमें गाटर और काली फिल्म लगी हुई थी।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, सउनि रतन लाल, हेड कानि दलिप सिंह, हेड कानि सुरेंद्र कुमार, कानि रोशनलाल, कानि मनोज कुमार और कानि मुल्तानाराम शामिल थे।

Advertisement's
Advertisement’s

गाटर लगी गाड़ियों से सड़क सुरक्षा को खतरा होता है। गाटर लगाने से चालक की दृष्टि कमजोर हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, काली फिल्म लगाने से भी गाड़ी के अंदर की गतिविधियां छुप जाती हैं जिसका इस्तेमाल अपराधियों द्वारा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!