Monday, February 16, 2026
Homeदेशदिल्ली: 'लाइसेंस की क्या जरूरत, पापा विधायक हैं!' – पुलिस के सामने...

दिल्ली: ‘लाइसेंस की क्या जरूरत, पापा विधायक हैं!’ – पुलिस के सामने अकड़ दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की सुरक्षा गश्त के दौरान ओखला इलाके में दो युवकों को बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज निकालते हुए पकड़ा गया। इनमें से एक युवक ने खुद को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा बताया। दिल्ली पुलिस ने दोनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया और बाइक को जब्त कर लिया।

गश्त के दौरान गलत दिशा में बाइक चलाते मिले युवक

दिल्ली पुलिस के अनुसार, ओखला क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा गश्त चल रही थी, तभी पुलिस टीम को दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज आवाज निकालते हुए गलत दिशा में बाइक चलाते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाते हुए आगे बढ़ते रहे। जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया बल्कि पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

Advertisement's
Advertisement’s

विधायक का बेटा बताकर पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

जब पुलिस ने युवकों से ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र मांगा, तो उनमें से एक युवक ने खुद को आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा बताया और कहा कि उसे लाइसेंस रखने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, उसने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि उसे विधायक का बेटा होने के कारण रोका गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक ने अपने पिता को फोन कर उनकी बात थाने के एसएचओ से भी करवाई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 हजार का जुर्माना

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के तहत कई धाराओं में कार्रवाई की गई। इनमें खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के बुलेट चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के आरोप शामिल हैं। इन सभी उल्लंघनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने युवक पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,
“आप विधायक विदेशों में बैठे गिरोहों के साथ तालमेल बिठाकर जबरन वसूली में लिप्त हैं। उनके बेटे ने पुलिस के साथ बदसलूकी की और कहा कि वह विधायक का बेटा है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था को बर्बाद करने का काम आप पार्टी कर रही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद और विधायक सभी जमानत पर बाहर हैं।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!