Tuesday, February 17, 2026
Homeपिलानीजनकल्याण संस्था, पिलानी की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन, कंबल वितरित...

जनकल्याण संस्था, पिलानी की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन, कंबल वितरित किए

पिलानी सामुदायिक भवन नायक स्कूल, वार्ड नंबर 6, पिलानी में जनकल्याण याण संस्था की वार्षिक बैठक का आयोजन 23 जनवरी 2025 को किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मोहनलाल बोचिवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, और सह संस्थापक पवनकुमार शर्मा ने की। बैठक में संस्था की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया।

पुनर्गठित कार्यकारिणी:

  • अध्यक्ष: मोहम्मद इकबाल
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रतापसिंह गौड़
  • सचिव: बजरंगलाल आलडिया
  • वरिष्ठ सलाहकार: सुशीलकुमार कुमावत
  • कोषाध्यक्ष: कपिल सेन
  • मीडिया प्रभारी: गजानंद शर्मा
  • उपाध्यक्ष: चंद्रभान सिंह
  • महिला प्रकोष्ठ प्रमुख: शारदा मंडाड
  • कार्यालय सहायक: ओमप्रकाश दिनोदिया

लेखा-जोखा प्रस्तुत किया:

साल 2024-25 का लेखा-जोखा मोहम्मद इकबाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्था के पिछले वर्ष की गतिविधियों और वित्तीय प्रबंधन का विवरण दिया गया।

गर्म कंबल वितरण:

बैठक के दौरान पिलानी के भामाशाह बासिया परिवार ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को 50 गर्म कंबल वितरित किए। इस पुनीत कार्य के लिए संस्था ने बासिया परिवार का आभार व्यक्त किया।

जनकल्याण याण संस्था ने बैठक के अंत में सामुदायिक सेवा को और मजबूत बनाने और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए नए लक्ष्यों को निर्धारित करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!