काजड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन, वीरांगनाओं का सम्मान होगा, गणतंत्र दिवस पर हर घर पर फहराएगा तिरंगा

सूरजगढ़, 18 जनवरी 2025: ग्राम पंचायत काजड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक के बाद सरपंच मंजू तंवर ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नेताजी की जयंती पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में ग्रामवासी देशभक्ति गीतों के साथ शहीदों को नमन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

सरपंच मंजू तंवर ने बताया कि इस वर्ष देश गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसलिए ग्राम पंचायत काजड़ा द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की भांति इस बार गणतंत्र दिवस पर भी ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर की प्राचीर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए 26 जनवरी से पहले युवाओं की एक टीम गठित कर घर-घर तिरंगा वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्री रेजड़ी केजड़ी माता चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई का सहयोग रहेगा।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजित बैठक में आज जगदीश प्रसाद सैन, विनोद सोनी, सुनील राजोरिया, राय सिंह शेखावत, धीर सिंह नायक, संदीप शेखावत, अनिल जांगिड़, धर्मेंद्र शेखावत, अशोक कुमावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, सुरेन्द्र धतरवाल, सरोज स्वामी, सुमन मेघवाल, मुकेश सिंह आदि प्रबुद्ध ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!