जगदीश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन: महिलाओं ने भजनों से रिझाया जगन्नाथ को, गर्मागर्म पकौड़े और हलवे का लगाया भोग

चिड़ावा, 14 जनवरी 2025: शहर की कॉलेज रोड स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर स्थित जगन्नाथ परिसर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। वहीं भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को मनमोहक वस्त्र पहना कर विशेष श्रृंगार किया गया।

पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी और उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा के आतिथ्य में मंदिर महंत अमर कुमार पंडित के सानिध्य में भगवान को गर्मागर्म पकौड़े और हलवे का भोग समर्पित किया गया। इस दौरान भगवान से सभी के लिए मंगलकामना की गई।

महिलाओं ने मनमोहक भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाने का प्रयास महिलाओं ने किया। महाभोग के बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

आपको बता दें कि जगदीश मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में प्रतिवर्ष पौष बड़ा महोत्सव हर साल मनाया जाता है और भगवान की सुबह और शाम को इस दिन विशेष आरती भी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!