रबी फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने जिला प्रशासन से की गुहार

झुंझुनू, 7 जनवरी 2025: राष्ट्रजाट महासंघ के सदस्यों ने आज, 7 जनवरी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य से मुलाकात की और रबी फसल 2023 के नुकसान के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की।

किसानों का कहना है कि पिछले साल रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि साइट बंद होने और कुछ किसानों के खातों में गलतियां होने के कारण मुआवजे में देरी हो रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइट को जल्द ही खोल दिया जाएगा और किसानों के खातों में सुधार कर दिया जाएगा।

इस मौके पर पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया बनगोठड़ी, संगठन के पिलानी प्रभारी अंतसिंह काजला (पूर्व प्रधानाचार्य धींदवा) और जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कोठरी ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!