Friday, June 20, 2025
Homeमंड्रेलाभाजपा नेता मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर गौ सेवा, मंड्रेला में गायों...

भाजपा नेता मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर गौ सेवा, मंड्रेला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया

मंड्रेला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर भाजपा ग्रामीण मंडल मंड्रेला ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया। मंडल के कार्यकर्ताओं ने शीतल गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर दाधीच जी के जन्मदिन को मनाया।

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि दाधीच का सामाजिक और राजनीतिक योगदान अतुलनीय है। उनके जन्मदिन को मनाने के लिए गौ सेवा से बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दाधीच जी हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहे हैं और गायों को माता का दर्जा देते हैं।

इस कार्यक्रम में मंडल के कई प्रमुख कार्यकर्ता महेंद्र जोशी, दीपक भारद्वाज, शुभम जोशी, दिनेश शर्मा, सुशील जोशी, बनवारी सिंघाठीया, सत्यनारायण सिंघल, मुरारी चौहान, नंदराम सिंघाठीया, प्रहलाद जोगी, संजय जोगी और विक्रम आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में गौ संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!