Saturday, April 19, 2025
Homeदेशनितेश राणे का आपत्तिजनक बयान: राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना, केरल...

नितेश राणे का आपत्तिजनक बयान: राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना, केरल को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पुणे जिले के सासवड़ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर तीखा हमला बोला।

केरल को कहा ‘मिनी पाकिस्तान’

अपने बयान में नितेश राणे ने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आतंकवादी वोटों के कारण सांसद बने हैं। उन्होंने कहा, “केरल एक मिनी पाकिस्तान है। इसी कारण राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। सभी आतंकवादी उन्हें वोटिंग करते हैं और इन्हीं वोटों के सहारे ये लोग सांसद बने हैं।”

भड़काऊ बयान देने से पहले पुलिस ने दी थी चेतावनी

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पुलिस ने नितेश राणे को भड़काऊ बयान न देने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। नितेश राणे, जो महाराष्ट्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता नारायण राणे के बेटे हैं, वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद पर भी आसीन हैं।

पिछले विवादित बयान और दर्ज मामले

नितेश राणे का यह पहला विवादित बयान नहीं है। उनके खिलाफ पहले से ही 38 मामले दर्ज हैं। इस साल सितंबर में भी नवी मुंबई के एक गणपति कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर विवादित बयान देने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

अप्रैल में सांप्रदायिक हिंसा पर बयान

अप्रैल में मीरा रोड क्षेत्र में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राणे पर नफरत फैलाने वाले भाषण के चार मामले दर्ज हुए थे। हालांकि, पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस का तर्क था कि राणे ने ‘रोहिंग्या’ और ‘बांग्लादेशी’ शब्दों का इस्तेमाल किया, जो भारतीय नागरिकों के लिए नहीं थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!