सूरजगढ़, 29 दिसम्बर 2024: बलौदा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक बंद पड़ी हवेली को निशाना बनाया। यह हवेली स्वर्गीय बाबूलाल सेठ की है, जो पिछले छह महीने से बंद पड़ी थी। चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी का कुल मूल्य लगभग 15 से 20 लाख रुपए आंका गया है।

बाबूलाल सेठ के बड़े बेटे मनोज अग्रवाल, जो गुड़गांव में अपने परिवार और मां के साथ रहते हैं, मारुति कंपनी में सीए के रूप में कार्यरत हैं। छोटे बेटे रमेश अग्रवाल का परिवार गांव में रहता है। रमेश हर शाम हवेली की लाइट जलाकर अपने घर चला जाता है और सुबह वापस आकर लाइट बंद करता है।

शनिवार की शाम रमेश ने हमेशा की तरह हवेली की लाइटें जलाईं और अपने घर लौट गए। लेकिन रविवार सुबह जब वह लाइट बंद करने पहुंचे, तो देखा कि हवेली के पांच कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान गायब है।

घटना की जानकारी मिलने पर सूरजगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की।

मनोज अग्रवाल ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें चोरी गए सामान का कुल मूल्य 15-20 लाख रुपए बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!