नरहड़, 27 दिसम्बर 2024: सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन द्वारा आज जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये गए। सूफी संत हजरत हाजिब शकरबार शाह दरगाह परिसर में फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज 500 से अधिक कम्बल वितरित किये गए हैं। फाउंडेशन द्वारा इस मौके पर सर्दी से बचाव के लिए निराश्रित बच्चों को गर्म जैकेट भी बांटी गई।

आपको बता दें कि नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन द्वारा हर

साल सर्दियों मे जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए फाउंडेशन ने क्षेत्र के दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, रैन बसेरों, झुगी बस्तियों व फुटपाथ पर रहने वाले जरुरतमंद लोगों को दरगाह परिसर में कम्बल वितरित किए हैं। इस दौरान दरगाह के वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान भी मौजूद रहे।

दरगाह खादिम और फाउंडेशन निदेशक शाहिद-शमीम पठान ने बताया कि जल्द ही नरहड़ दरगाह के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किए जाएंगे।

आज कम्बल वितरण कार्यक्रम में पूर्व सचिव शमीम पठान, करीम पीरजी, रफीक पीरजी, सिराज अली, कल्लु पीरजी, मुन्ना जयपुरी, पियूष चदुर्वदी, राकेश सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!