सिहोर, मध्यप्रदेश: सिहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सियागहन में एक निर्माणाधीन पुल के पास खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक मजदूर को जीवित निकाल लिया, लेकिन अन्य तीन मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

सिहोर जिले के सियागहन में निर्माणाधीन पुल हादसे में तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

निर्माण कार्य के दौरान धंसी मिट्टी

घटना के अनुसार, ग्राम सियागहन में निर्माणाधीन पुल के लिए खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे चार मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने कड़ी मेहनत कर मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि, तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान करण (18 वर्ष) और रामकृष्ण उर्फ रामू (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा, और भगवान लाल गौड़ निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना के रूप में हुई है।

सिहोर जिले के सियागहन में निर्माणाधीन पुल हादसे में तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

एक मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल मजदूर वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25 वर्ष) निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा को गंभीर हालत में रेस्क्यू टीम ने निकाला और नर्मदा अस्पताल, नर्मदापुरम में भर्ती कराया। घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!