पिलानी: कल्पवृक्ष अस्पताल के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

पिलानी, 17 दिसम्बर 2024: पिलानी के कल्पवृक्ष अस्पताल में स्थापना दिवस और अस्पताल संचालक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. करण बेनीवाल के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें सैकड़ों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर और विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. पी. पारिक तथा राकेश पीजी कॉलेज के निदेशक राकेश पंघाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता बुड़ानिया ने रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा दान बताया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!