अमृतसर, पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर आज सुबह 9:30 बजे श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार पर गोली चलाने की कोशिश की गई। इस घटना को अंजाम देने वाला नारायण सिंह चौड़ा, बब्बर खालसा से संबंधित पूर्व आतंकवादी है। सुखबीर सिंह बादल सुबह 9:00 बजे से अकाल तख्त से मिली धार्मिक सजा के तहत मुख्य द्वार के बाहर पहरेदारी कर रहे थे।

पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी

करीब 9:30 बजे नारायण सिंह ने मात्र 15 मीटर की दूरी से पिस्तौल निकालकर सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, टास्क फोर्स के एक सतर्क कर्मी ने उसे देख लिया और उसे रोकने के लिए उसकी तरफ दौड़ा। इसी दौरान गोली चल गई, लेकिन मिसफायर हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।

गोली मुख्य प्रवेश द्वार की दीवार पर जाकर लगी। तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस कर्मी ने तुरंत पिस्तौल छीन ली और नारायण सिंह को काबू कर लिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां दहशत फैल गई, लेकिन सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए।

हरसिमरत कौर पहुंची श्री हरिमंदिर साहिब

घटना के बाद सुखबीर बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने पहुंचीं। साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और अकाली नेता बंटी रूमाना ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की।

स्वर्ण मंदिर के पास फायरिंग: सुखबीर बादल को मारने की साजिश, आरोपी आतंकी संगठन से जुड़ा

राजनीतिक हलकों में उठा हंगामा

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने इस घटना को लेकर पंजाब सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नारायण सिंह पहले भी सुखबीर बादल की रेकी कर चुका था। इसके बावजूद उसे गिरफ्तार न करना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग करते हुए न्यायिक जांच कराने की अपील की।

स्वर्ण मंदिर के पास फायरिंग: सुखबीर बादल को मारने की साजिश, आरोपी आतंकी संगठन से जुड़ा

पुलिस का दावा और जांच की तैयारी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनकी सतर्कता के चलते ही सुखबीर बादल पर गोली चलने की घटना टल गई। उन्होंने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास 200 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात थे। जिस पुलिसकर्मी ने नारायण सिंह की पिस्तौल छीनी, वह भी पंजाब पुलिस का ही जवान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!