Friday, June 20, 2025
Homeराजस्थानपिलानी में बाईपास क्षेत्र की कॉलोनी के लोग मांग रहे नागरिकता का...

पिलानी में बाईपास क्षेत्र की कॉलोनी के लोग मांग रहे नागरिकता का अधिकार, नगरपालिका वोटर लिस्ट में नहीं हैं सैंकड़ों लोगों के नाम

पिलानी, 1 दिसम्बर 2024: पिलानी कस्बे में लोहारू-चिड़ावा बाईपास क्षेत्र की लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आज एक बैठक कर प्रशासन से उनके नाम नगरपालिका की वोटर लिस्ट में जुड़वाने की मांग की है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि 5 वर्ष पूर्व नगरपालिका चुनाव से पहले उनके नाम नगरपालिका की वोटर लिस्ट से हटा दिये गए थे। यही नहीं उन्हें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सरकार की अन्य नागरिक सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया था। लगातार 5 वर्ष से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

बैठक में मौजूद पिलानी नगरपालिका के पूर्व पार्षद राजकुमार नायक ने बताया कि नगरपालिका की चुनावी राजनीति के लिए षड्यंत्रपूर्वक इस क्षेत्र के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। यहां रहने वाले लोगों को बताया गया था कि उनके नाम धींधवा ग्राम पंचायत में जोड़ दिये गए हैं, लेकिन यह सिर्फ एक धोखा था जो प्रशासन ने अपने ही क्षेत्र के नागरिकों के साथ किया था। राजकुमार नायक ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कॉलोनी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की, तब जाकर नगरपालिका ने 4 साल बाद यहां के लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर सहमति दी थी। लेकिन यहां के लोगों के नाम आज भी नगरपालिका की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है।

कॉलोनी के दिलीप सिंह खीचड़ ने बताया कि कई दशकों से यहां के निवासियों को एक दिन अचानक नगरपालिका ने अपने नागरिक मानने से मना कर दिया। यह सिर्फ इसलिए किया गया था कि स्थानीय निकाय चुनाव में कुछ लोगों के राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध हो सकें। प्रशासन की इस निर्ममता का खामियाजा काॅलोनी के लोगों को पिछले 5 साल से भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि वे अपने नागरिक अधिकारों से वंचित कर दिए गए हैं।

कॉलोनी के लोगों ने बैठक में निर्णय लिया कि सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को नगरपालिका की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। अगर प्रशासन इस मामले में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता है, तो कॉलोनी के लोग अपने अधिकारों के लिए आन्दोलन करेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में लक्ष्मण सिंह भाटी, सांवरमल आलड़िया, अनिल आलड़िया, विमल सारवान, लालचंद जांगिड़, पवन चौधरी, राजेंद्र नायक, प्रताप सिंह ढाका, बजरंग लाल पंवार, राजेश आलड़िया, गिरधारी लाल सैनी, गोपी सैनी सहित काॅलोनी के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!