Wednesday, March 18, 2026
Homeदेशदिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार...

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और अमित शाह से पूछा: क्या दिल्ली संभल नहीं रही?

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दिल्ली में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह से तीखे सवाल किए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली आज दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी बन चुकी है, और हालात बेहद भयावह हो गए हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि दिल्ली “रेप कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” और “गैंगस्टर कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” बन गई है, जो सुनने में भी भयावह लगता है।

दिल्ली की बढ़ती असुरक्षा पर गंभीर चिंता

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल किया कि क्या दिल्ली अब उनके लिए संभाल नहीं पा रही है? उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और अमित शाह की है, लेकिन आज मैं अफसोस के साथ कह रहा हूं कि वे इसे ठीक से करने में नाकाम हो गए हैं।” केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों के संदर्भ में कहा कि आज सबसे अधिक परेशान दो वर्ग के लोग हैं – महिलाएं और व्यापारिक लोग।

नागलोई में व्यापारी की हत्या और सुरक्षा की स्थिति

केजरीवाल ने नागलोई के एक हालिया घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले रोशनलाल नामक एक व्यापारी ने अपनी दुकान खोली थी, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोलियां चलाकर उसे मार डाला। इस घटना ने दिल्ली के व्यापारियों में डर पैदा कर दिया है। केजरीवाल ने कहा, “मैं कल उन लोगों से मिलने गया, जो उस घटना के बाद परेशान थे, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुझे उनसे मिलने से रोक दिया।”

उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि उन्हें मिलने से क्यों रोका गया। “मुझे रोकने से क्या होगा?” केजरीवाल ने पूछा, “अगर दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था ठीक से काम कर रही होती, तो ना तो मुझे यह सवाल उठाने की जरूरत पड़ती, और ना ही मुझे नागलोई जाने की।”

केंद्र सरकार पर आरोप और चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से साफ तौर पर कहा, “केजरीवाल को मत रोकिए, क्राइम को रोकिए।” उन्होंने कहा कि अगर अमित शाह और केंद्र सरकार अपना काम ठीक से कर रहे होते, तो दिल्ली की इस भयावह स्थिति में सुधार होता, और उन्हें दिल्ली में अपराध रोकने के लिए बार-बार सवाल नहीं उठाना पड़ता।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!