मणिपुर में तैनात काजड़ा के जवान विनोद सिंह शेखावत का निधन, परिवार में छाया मातम, विधायक पितराम सिंह काला ने व्यक्त की संवेदनाएं

पिलानी: मणिपुर में तैनात भारतीय सेना के जवान विनोद सिंह शेखावत का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया है। विनोद सिंह शेखावत पिलानी थाना क्षेत्र के काजड़ा ग्राम पंचायत के रहने वाले थे। इस दु:खद खबर से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जवान विनोद सिंह पुत्र जगमाल सिंह 42 वर्ष के थे, और वे 2004 से भारतीय सेना में कार्यरत थे। वे छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है और उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं।

विश्वस्त सूचना के अनुसार, विनोद सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार शाम 7:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा, इसके बाद 26 तारीख को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव काजड़ा ले जाया जाएगा।

विधायक पितराम काला ने शोक जताया

क्षेत्रीय विधायक पितराम सिंह काला ने जवान के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मणिपुर में चल रहे तनाव के बीच जवान विनोद सिंह का निधन उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतक जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विधायक काला ने कहा कि जवान विनोद सिंह ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोक में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!