हांसलसर में दहशत: 10 गाड़ियों में आए बदमाशों ने परिवार पर किया हमला, वाहनों में लगाई आग, बाइक तोड़ी

हांसलसर, 16 नवम्बर 2024: झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव में शुक्रवार देर रात हुई हिंसक घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। लगभग 10 गाड़ियों में आए बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करते हुए दो वाहनों को आग लगा दी और एक बाइक को तोड़ दिया।

घटना की शुरुआत एक छोटे से विवाद से हुई। शुक्रवार शाम को इलाखरी (हरियाणा) निवासी हेमंत मान और हांसलसर निवासी बुलिया के बीच विवाद हो गया। बाद में हेमंत मान के परिवार के लोगों ने बुलिया की पिकअप कार जला दी।

बाद में रात में बुलिया लगभग 10 गाड़ियों में साथियों के साथ लौटा और हेमंत मान के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार की महिला कमला और युवक अनिल घायल हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गुढ़ागौड़जी थाना इंचार्ज राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!