सिंघाना, 5 नवंबर 2024: जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के निर्देशन में झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव 2024 के मद्देनजर वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सिंघाना थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे स्थाई वारंटी अशोक पुत्र मदनलाल तथा सोनू पुत्र निहाल सिंह निवासीगण थिरपाली बड़ी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!