खेतड़ी, 5 नवंबर 2024: पचेरी कलां पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मनोज उर्फ कालिया को खेतड़ी सब जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पथाना निवासी संतोष देवी ने मामला दर्ज करवाया था कि 6 दिसंबर 2023 को मनोज उर्फ कालिया, राजवीर उर्फ धोलिया व अन्य ने मिलकर प्रार्थिया के पति पप्पू के साथ बेरहमी से मारपीट की।जिसमें उसकी मौत हो गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना में शामिल आरोपी सरजीत उर्फ सुशिया व राजवीर उर्फ धोलिया को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने फरार आरोपी मनोज उर्फ कालिया निवासी पथाना को खेतड़ी सब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अनुसंधान कर रही है। थानाधिकारी राजपाल ने बताया कि आरोपी व हिस्ट्रीशीटर मनोज उर्फ कालिया के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन के करीब मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!