झुंझुनूं में मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन, युवाओं ने किया मतदान का आह्वान

झुंझुनू, 23 अक्टूबर 2024: झुंझुनूं में आगामी विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा एक जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।

मैराथन का मार्ग

यह मैराथन स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू होकर मंडावा मोड़, सुभाष मार्ग, एक नंबर रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची और वापस स्टेडियम लौटी।

अतिथियों ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

मैराथन को तहसीलदार महेंद्र मूंड और जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवाओं ने किया मतदान का आह्वान

मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें इसका उपयोग अवश्य करना चाहिए।

विडियो देखें:

अतिथियों में उत्साह

इस अवसर पर रिटायर्ड संयुक्त निदेशक हरिराम महन, जयप्रकाश लमोरिया, डॉक्टर महावीर मील, कपिल कुल्हारी, विकास मील, कोच आजाद सिंह, मालीराम ओला, अनिल भाखर, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, राजबाला और राजेंद्र गोदारा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने भी युवाओं के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!