चिड़ावा: नगरपालिका को नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति, सप्लाई करने वाली फर्म ने बंद किया खाता

चिड़ावा: नगरपालिका चिड़ावा को अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी। नगरपालिका को पेट्रोल-डीजल उधार में उपलब्ध करवाने वाली फर्म ने लेटर जारी कर इसकी सूचना दी है।

चिड़ावा नगरपालिका अपनी जेसीबी, अग्निशमन वाहन व अन्य वाहनों के लिए भारत पेट्रोलियम के अधिकृत विक्रेता फर्म झंडीप्रसाद परमेश्वर लाल से पेट्रोल व डीजल उधार पर लेती है।

आज विक्रेता फर्म झंडीप्रसाद परमेश्वर लाल ने पत्र जारी कर नगरपालिका को पेट्रोल व डीजल देने से मना कर दिया है। फर्म ने पत्र में नगरपालिका को कहीं ओर से पेट्रोल- डीजल की व्यवस्था कर लेने को कहा है। साथ ही फर्म का बकाया भुगतान भी करने को कहा है।

फर्म के संचालक ललित भगेरिया ने बताया कि नगरपालिका चिड़ावा का जून 2024 से पेट्रोल व डीजल का भुगतान बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!