Tuesday, February 17, 2026
Homeदेशदिल्ली विश्वविद्यालय में 575 फैकल्टी पदों के लिए निकली भर्तियां: जानें तिथि,...

दिल्ली विश्वविद्यालय में 575 फैकल्टी पदों के लिए निकली भर्तियां: जानें तिथि, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 575 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की शुरुआत: 14 अक्टूबर 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2024

पदों का विवरण:

पदकुल पद
प्रोफेसर145
असिस्टेंट प्रोफेसर116
एसोसिएट प्रोफेसर313

चयन प्रक्रिया

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:

  1. सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स
  2. वैलिड फोटो पहचान-पत्र (जैसे आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र में बताई गई योग्यता, अनुभव और कैटेगरी के प्रमाण-पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी की एक-एक कॉपी

आवेदन शुल्क

सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:

  • सामान्य कैटेगरी: ₹2000
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवार: ₹1500
  • एससी/एसटी: ₹1000
  • PwBD: ₹500

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है (क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग)। ध्यान दें कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। यदि उम्मीदवार एक से अधिक पदों या विभागों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन और शुल्क का भुगतान करना होगा।

सैलरी की जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में चयनित प्रोफेसरों को निम्नलिखित सैलरी मिलेगी:

  • प्रोफेसर: पे-बैंड 4 के तहत ₹37,400-67,000, ग्रेड पे ₹10,000 (कुल सैलरी ₹1,44,200 से ₹2,18,200)
  • एसोसिएट प्रोफेसर: पे-बैंड 4 के तहत ₹37,400-67,000, ग्रेड पे कम
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: पे-बैंड 3 के तहत ₹15,600-39,100
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!