पिलानी में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक आयोजित, प्रादेशिक अधिवेशन को लेकर हुई चर्चा

पिलानी/07 अक्टूबर, 2024: पिलानी के हनुमान मंदिर परिसर में आज विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कुंजबिहारी वशिष्ट ने की। इस मीटिंग में झुंझुनू से आए ईश्वरलाल शर्मा, फूलचंद कच्छावा और नंदलाल सैनी ने 7 नवंबर को आयोजित होने वाले विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बारे में चर्चा की, और सभी से उसमें शामिल होने का अनुरोध किया।

बैठक के दौरान 70 या 75 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए निगम के आदेशानुसार पेंशन में 5 या 10 प्रतिशत वृद्धि हेतु फाॅर्म भरवाए गए। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। इसके साथ ही पिलानी में दीपावली के बाद होने वाले स्नेह मिलन समारोह के लिए 5 नवंबर की तिथि निर्धारित भी की गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की इस बैठक में पिलानी से गजानंद शर्मा, पुरुषोत्तम भटैया, मनीराम जांगिड़, दयाचंद पूनिया, हरिकिशन चोटिया, बजरंग लाल आलड़िया, मांगेराम ओला, नथुसिंह सोनानिया, हवासिंह जांगिड़, भीम सिंह बीका, किशोर सिंह, रोहिताश सिंह, मुगल सिंह, सुभन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हरिराम बाड़ेटिया, शिवकुमार, मूलचंद शर्मा, ताजुखान, भंवरसिंह, रामचंद्र यादव, महावीर प्रसाद, लीलाधर कटारिया, सीताराम, सुभाष चंद्र, सांवरमल, मदनलाल स्वामी, घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!