चिड़ावा: चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उदयपुर सिटी-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली नई ट्रेन का स्वागत किया गया। दैनिक रेल यात्री संघ ने ट्रेन के चालक दल का स्वागत करते हुए मिठाई बांटी।

यात्रियों में उत्साह का माहौल

ट्रेन के आगमन से यात्रियों, खासकर सैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह ट्रेन स्थानीय लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

रेलवे प्रशासन का आभार जताया

संघ ने इस नई सेवा के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया और मांग की कि यह ट्रेन नियमित रूप से चलाई जाए।

स्वागत समारोह में शामिल रहे लोग

स्वागत समारोह में सत्यनारायण कुमावत, सीएस सुनील शर्मा, ज्ञान प्रकाश, संदीप, सत्य प्रकाश, सतीश, हरिकिशन, नितिन, रामजीलाल, रविकांत, संदीप जलिन्द्रा, कालू, नरेश जाट, संजय पुजारी, मनोहर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!