चिड़ावा में दूर्गा पूजा की शुरुआत करने वाली जन सेवा संस्थान इस बार फिर से मां दूर्गा की पूजा का पंडाल सजाए गए है। पांच साल के अंतराल के बाद इस बार का आयोजन कल 3 अक्टूबर को 10.15 बजें घट स्थापना के साथ शुरू होगा।

समाजसेवी राम अवतार दाधीच, जनार्दन अरडावतिया, मनोज मेहमिया, समीर सिंह शेखावत ऑप्टिकल समीर चिड़ावा , राजकुमार जिसपाल और नरेन्द्र अरडावतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के अध्यक्ष दिनेश टेलर ने बताया कि नौ दिनों के कार्यक्रम में सुबह-शाम आरती, संध्याकालीन आरती के बाद निशुल्क लकी ड्रा द्वारा भाग्यशाली विजेताओं को ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल कुर्सी दौड़, अमृत वाणी पाठ, बच्चों की डांस प्रतियोगिता, धार्मिक प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित की जाएंगी।

जन सेवा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हरिराम नायक, अशोक पुजारी, प्रवीण अरडावतिया, रवि सोनी, शक्ति सिंह, मुकेश शर्मा, विवेक सोनी, विशाल सिंह, रविंद्र सिंह, हरिसिंह, सोम्य शर्मा, चहित टेलर, गणेश टेलर, ललित सोनी, हेमंत अरडावतिया और मानु टेलर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!