चिड़ावा, 2 अक्टूबर 2024: लोहिया शिक्षण संस्थान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘आज के समय में गांधी जी की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित हिंदी भाषण प्रतियोगिता में निक्कू और दिव्या ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता, एकांशी और नव्या ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।
गांधी जी की जीवन यात्रा पर आधारित नाटक
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी की जीवन यात्रा पर आधारित एक लघु नाटक का मंचन किया। इस नाटक में कार्तिक ने गांधी जी का किरदार निभाया और अन्य छात्रों ने विभिन्न पात्रों को जीवंत किया।
विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
सितंबर माह में आयोजित मासिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नीलैक्स, हर्षिता, मीनू और अन्य छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अलावा, 68वीं जिला स्तरीय मलखम प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र प्रमोद कुमार को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया, कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार शर्मा, गुलजार खान, पूरणमल, गजराज, प्रदीप सोनी और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।