Wednesday, June 25, 2025
Homeचिड़ावामहाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव: चिड़ावा में भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का...

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव: चिड़ावा में भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन

चिड़ावा, 1 अक्टूबर 2024: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर चिड़ावा में अग्रवाल जन कल्याण समिति द्वारा एक भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत शहर में आज अग्रवाल समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के निशान के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा की शुरुआत शहर के महाकालेश्वर मंदिर से की गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, पूनिया कॉम्प्लेक्स, राजकला कॉम्प्लेक्स, विवेकानंद चौक और तिरंगा स्थल तक पहुंची, जहां श्री विवेकानंद परिषद और श्री रामलीला परिषद समिति की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें वे पारंपरिक परिधानों में सजीधजी नजर आईं।

महाराजा अग्रसेन की तस्वीर को विशेष रूप से सजे हुए रथ पर रखा गया, जिसके आगे-पीछे भारी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग चल रहे थे। इस दौरान रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा और विवेकानंद मित्र परिषद के रोहिताश्व महला, संजय दाधीच, संदीप फतेहपुरिया, सुरेश डालमिया, पिंचू केडिया, संजय स्वामी, उमाकांत डालमिया, अनिल टेलर, अरुण भीमराजका, श्यामसुख शर्मा, संजय डालमिया सहित अन्य स्थानीय सामाजिक नेताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव: चिड़ावा में भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन

यात्रा के दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल और महामंत्री गिरीश अग्रवाल को अग्रवाल जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष के.एम. मोदी और अन्य सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी शोभायात्रा में शामिल हुए, जिनका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

शोभायात्रा बैंड-बाजों और डीजे की मधुर धुनों के बीच कल्याण राय मंदिर पहुंची, जहां परिक्रमा के बाद गौशाला रोड होते हुए शोभायात्रा का समापन भगवान परशुराम मार्ग स्थित महाराजा अग्रसेन धाम पर किया गया।

इस भव्य आयोजन में अग्रवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष के.एम. मोदी, इंद्र सूरजगढ़िया, अनुज भगेरिया, राहुल सुलतानिया, रोहित सुलतानिया, बैजनाथ मोदी, राजेश वेद, महेंद्र मोदी, अनिता मोदी, अमित सूरजगढ़िया, अमित गोयल, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!