चिड़ावा: शेखावाटी दिव्यांग जन सेवा समिति द्वारा रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन समिति अध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दिव्यांग जनों के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

इस कैंप में नगर पालिका चिड़ावा की अध्यक्ष सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, जिला व्यापार कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, पार्षद निखिल चौधरी, अभिषेक पारीक (बिट्टू), गौ सेवक बाबू सिंह पुरोहित, ठेकेदार संदीप जाखड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कैंप में शामिल हुए।

मेडिकल कैंप में मानसिक और शारीरिक दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की गई। मानसिक रोग से ग्रसित 31 और शारीरिक दिव्यांगता से ग्रसित 43 व्यक्तियों की जांच डॉक्टर सोनू तिवारी, डॉक्टर बबीता शर्मा, डॉक्टर शुभम सिंह और डॉक्टर रहीश अहमद द्वारा की गई। इसके अलावा, कैंप में व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कैलीपर, और बैसाखी के लिए पंजीकरण भी किया गया।

इस दौरान कई समिति के पदाधिकारी और सदस्य जैसे गुलनाज जांगिड़ (चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष), सुशील (पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष), दिनेश सैनी (उपाध्यक्ष), गंगाधर (कोषाध्यक्ष), संदीप शर्मा (उपकोषाध्यक्ष), परमानंद (मीडिया प्रभारी), उजाला चौधरी (उजाला गर्ल्स पी.जी. संचालक), सुशील जांगिड़, डॉक्टर कंवरपाल, बिंटू राज, पंकज, बाबुलाल, हरिनारायण, रिया और जिया आदि की उपस्थिति रही।

यह कैंप दिव्यांग जनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ और समिति ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!