समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

अरडावतिया कॉलोनी में 12 साल की बच्ची को किडनैप करने का प्रयास, दो बाबा हुए फरार व छह को पकड़कर पुलिस को सौंपा

चिड़ावा, 28 सितंबर 2024: चिड़ावा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ बाबाओं ने 12 साल की बच्ची को किडनैप करने का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने और थप्पड़ मारने की घटना के बाद दो बाबा मौके से फरार हो गए, जबकि छह को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

अरडावतिया कॉलोनी में 12 साल की बच्ची को किडनैप करने का प्रयास, दो बाबा हुए फरार व छह को पकड़कर पुलिस को सौंपा

सीआई विनोद सामरिया के अनुसार, ये साधु भिक्षा मांगते हुए अड़ावतिया कॉलोनी पहुंचे थे, जहां शनिवार तकरीबन दोपहर 2 बजे के आसपास उन्होंने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने और थप्पड़ मारने की घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए और बाकी साधुओं को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाबाओं की तलाश जारी है।

साधु नागौर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, और पुलिस अब चिड़ावा में मौजूद अन्य डेरों की भी जांच कर रही है। घटना से शहर में रोष का माहौल है, और लोग संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।

विडिओ देखें:

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें