Saturday, March 21, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में सुपोषण जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने का दिया संदेश

चिड़ावा में सुपोषण जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने का दिया संदेश

चिड़ावा: आज कस्बे के पी एम श्री राजकला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती द्वारा आयोजित सुपोषण जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिला अध्यक्ष विष्णु कान्त अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि एसीबीईईओ सुशील शर्मा, जिला मंत्री महेंद्र सैनी और संरक्षक आदर्श पिलानी वाला रहे।

मुख्य वक्ता आयुर्वेदाचार्य डॉ. अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज, हरी सब्जियां और फल जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। डॉ. शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

जिला संघ चालक अनिल गुप्ता ने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज दाधीच ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सेवा भारती का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित 400 विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी देने वाले पत्रक वितरित किए गए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!