Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीबिरला पब्लिक स्कूल के साइकिल एक्सपीडिशन के पोस्टर का विमोचन किया जयपुर...

बिरला पब्लिक स्कूल के साइकिल एक्सपीडिशन के पोस्टर का विमोचन किया जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने

पिलानी, 23 सितंबर 2024: बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के छात्रों की साइकिल एक्सपीडिशन के पोस्टर का आज जयपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप सिंह द्वारा विमोचन किया गया। इस एक्सपीडिशन के संयोजक विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि साइकिल दल के शिक्षक सदस्य विक्रम जांगिड ने जयपुर में अतिरिक्त आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप सिंह से मिल कर उन्हें 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होने वाली छात्रों की इस एक्सपीडिशन की जानकारी दी। इस अवसर पर दल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

बिरला पब्लिक स्कूल के साइकिल एक्सपीडिशन के पोस्टर का विमोचन किया जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने

“एक भारत,श्रेष्ठ भारत”, “स्वच्छ, भारत हरित भारत” और “वन्य जीव संरक्षण” अभियान के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से बिरला पब्लिक स्कूल के 16 छात्रों की यह साइकिल यात्रा 2 अक्टूबर को शुरू होगी। अगले 13 दिनों में यह साइकिल यात्रा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों से होते हुए गुजरेगी और इस दौरान लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पुनः पिलानी पहुंच कर सम्पन्न होगी।

विद्यालय प्राचार्या काजल मरवाह ने इस एक्सपीडिशन के उद्देश्य की पूर्ति में प्रशासनिक सहयोग के लिए एक पत्र अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप सिंह को दिया था, जिस पर तत्परता दिखाते हुए उन्होने सभी 13 जिलों की कोतवाली में इस पत्र को सहयोग हेतु भेज दिया है।

13 जिलों से गुजरेगी साइकिल यात्रा

2 अक्टूबर को पिलानी से रवाना होने के बाद अगले 13 दिनों के दौरान इस साइकिल एक्सपीडिशन में शामिल छात्र झुंझुनू, सीकर, किशनगढ़, दूदू, मालपुरा, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, कोटपुतली, जयपुर होते हुए लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय कर 14 अक्टूबर को वापस पिलानी पहुंचेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!