सूरजगढ, 22 सितंबर 2024: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वायत्त शासन विभाग झाबर सिंह खर्रा आज सूरजगढ़ पहुंचे। सूरजगढ़ पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। झाबर सिंह खर्रा ने यहां नया बस स्टैंड से फरट डामर रोड़ तक बनने वाली सड़क का लोकार्पण किया।
सूरजगढ़ में मंत्री खर्रा ने पत्रकारों से भी वार्ता की। झुंझुनू सभापति पर लगे आरोपों के जवाब में मंत्री ने कहा कि एक दो दिन में आपको कार्रवाई का पता लग जाएगा।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा के स्वागत कार्यक्रम में उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी , भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, सेवाराम गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी गुप्ता, सूरजगढ़ तहसीलदार एवं कार्यवाहक ईओ चंद्रशेखर यादव, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, भाजपा युवा नेता विकास भालोठिया, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन मौजूद थे।