Tuesday, July 1, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा भाजपा मंडल में सदस्यता अभियान: शक्ति केंद्रों में बूथ स्तर पर...

चिड़ावा भाजपा मंडल में सदस्यता अभियान: शक्ति केंद्रों में बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर बनाए जाएंगे नए सदस्य

चिड़ावा भाजपा नगर मंडल ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में अभियान के जिला संयोजक सरजीत चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अब तक 2150 सदस्य बनाए

बैठक में अभियान के मंडल संयोजक रविकांत शर्मा ने बताया कि अब तक चिड़ावा शहर में 2150 सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को और अधिक सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

शक्ति केंद्रों में बूथ स्तर पर बैठकें

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कल शाम 7:00 बजे से शहर के सभी वार्डों में शक्ति केंद्रों के हिसाब से बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में 4-4 सदस्यों की टीमें बनाकर घर-घर जाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस जिम्मेदारी को शक्ति केंद्र संयोजकों को सौंपा गया है।

कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा और अभियान के मंडल संयोजक रविकांत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में सह संयोजक गंगाधर सैनी पार्षद व उमा शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, अभियान के मंडल प्रभारी डॉ बी एल वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मदन डारा, रजनीकांत मिश्रा, संतोष सैनी प्रभारी, अशोक शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष ,सुनील छिपी, महेंद्र कुमावत, सुशील डाबला, राजेश वर्मा, अमित चोटिया, मन्नालाल कुमावत, महेश शर्मा (धन्ना), पवन सैनी, मनोज स्वामी, संदीप अरदौटिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!