Tuesday, June 24, 2025
Homeपिलानीपिलानी में कल भगवान लड्डू गोपाल करेंगे नगर भ्रमण, पंचदेव उदासीन आश्रम...

पिलानी में कल भगवान लड्डू गोपाल करेंगे नगर भ्रमण, पंचदेव उदासीन आश्रम ऐलनाबाद के पीठाधीश्वर भरत मुनि महाराज व दशहरानाथ महाराज के सान्निध्य में होगा आयोजन

पिलानी, 15 सितम्बर 2024: पिलानी में कल भगवान लड्डू गोपाल नगर भ्रमण करेंगे। पंचदेव उदासीन आश्रम ऐलनाबाद के पीठाधीश्वर भरत मुनि महाराज व झेरली आश्रम के दशहरानाथ महाराज के सान्निध्य में यह आयोजन किया जाएगा।

पिलानी में कल भगवान लड्डू गोपाल करेंगे नगर भ्रमण, पंचदेव उदासीन आश्रम ऐलनाबाद के पीठाधीश्वर भरत मुनि महाराज व दशहरानाथ महाराज के सान्निध्य में होगा आयोजन

भगवान के नगर भ्रमण यात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजक श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के कार्यकर्त्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह भगवान लड्डू गोपाल पर उनके भक्त पुष्प वर्षा करेंगे। यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों को दोनों संतों का आशीर्वाद और प्रसाद भी प्राप्त होगा।

मन्दिर पुजारी परिवार के गोविन्द पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्तों को अपने लड्डू गोपाल के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर लोगों को व्यक्तिगत रूप से प्रेरित किया गया है। यही नहीं पूरे कस्बे में प्रमुख स्थानों पर बैनर भी लगाए गए हैं। गोविन्द पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम संस्करण में कस्बे के 400 से अधिक परिवारों के लड्डू गोपाल ने नगर भ्रमण किया था। पहले संस्करण की सफलता से उत्साहित श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इसका आयोजन किया जा रहा है।

गोविन्द पाण्डे ने बताया कि जन्माष्टमी पर अवतरित होने के उपरान्त भगवान नगर भ्रमण करते हुए सोमवार को अपनी प्रजा और भक्तों से मिलेंगे।

यात्रा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

दिनांक : 16 सितंबर, 2023 (सोमवार)
तिथि : भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी
समय : सुबह 9:15 बजे यात्रा प्रारम्भ होगी

यात्रा मार्ग का विवरण

भगवान श्री लड्डू गोपाल जी की नगर भ्रमण शोभा यात्रा मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर से प्रारम्भ होगी तथा बड़ चौक, पाडिया स्कूल, डॉ. गोकुल जी की डिस्पेंसरी के पास से होते हुए पुन: श्री गोपीनाथ मन्दिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का विसर्जन होगा।

विशेष आग्रह

आयोजन समिति की ओर से समस्त भक्तजनों, माताओं बहनों और लड्डू गोपाल प्रेमियों से विशेष आग्रह है कि वे सभी इस यात्रा में अपने लड्डू गोपाल जी और तुलसी पत्र को उनकी डालिया/टोकरी/पालने में बैठा कर अपने साथ अवश्य लाएं।

उत्साहित हैं कार्यकर्त्ता

भगवान लड्डू गोपाल की नगर भ्रमण यात्रा की तैयारियों में कुलदीप सिंह गहलोत, नंदलाल गहलोत, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, सुनील मेड़तिया, सुनील जांगिड़, सुनील गुप्ता, विक्रम भार्गव, दीपक सोनी, गिरीश सोनी, शुभम वर्मा, करण सिंह, बाबू, आर्यन नोवाल, प्रदीप पाण्डे, ध्रुव पाण्डे, गोविन्द पाण्डे, सूर्यकांत भोमिया, राधेश्याम जांगिड़, विकास सैनी, बिट्टू, विकास पाण्डे, हर्ष भोमिया, अशोक सैन, विकास कुमावत, महावीर, श्रवण कुमार, बंटी मित्तल, नितिन गुप्ता, मनीष जाखोदिया, हिमांशु जाखोदिया, निशू जाखोदिया, राहुल पंवार, मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं और अत्यन्त उत्साहित हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!