Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावाविवेकानंद चौक के राजा गणेश महोत्सव का विसर्जन के साथ हुआ भव्य...

विवेकानंद चौक के राजा गणेश महोत्सव का विसर्जन के साथ हुआ भव्य समापन, भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावपूर्ण विदाई

चिड़ावा, 13 सितम्बर 2024: चिड़ावा शहर के विवेकानंद चौक में पिछले सात दिनों से चल रहे ‘विवेकानंद चौक के राजा’ गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार शाम गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने भावपूर्ण जयकारों के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” और “जय गणेश काटो कलेश” जैसे नारों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

इस दौरान सप्ताहभर पंडाल में सेवा देने वाले श्रद्धालु भावुक हो उठे। विसर्जन से पूर्व विवेकानंद चौक में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। हवन के पश्चात महाआरती संपन्न हुई।

विडियो देखें:

शोभायात्रा विवेकानंद चौक से मुख्य बाजार, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड, कोर्ट रोड, तिरंगा स्थल, कल्याण राय मंदिर होते हुए गौशाला रोड पहुंची। यहां अंतिम आरती के पश्चात मूर्ति का विधिवत कुंड में विसर्जन किया गया, जिसके साथ ही महोत्सव का समापन हुआ।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!