झुंझुनू: मेघवाल समाज संघ की जिला शाखा के पदाधिकारियों ने कलक्टर से मुलाकात कर समाज के हितों पर चर्चा की

झुंझुनू: अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत, मेघवाल समाज संघ (रजि०) की झुंझुनू जिला शाखा का एक शिष्टमंडल, ज़िलाध्यक्ष पवन आलडिया के नेतृत्व में, झुंझुनू के ज़िला कलक्टर रामवतार मीणा से मुलाकात की।

शिष्टमंडल ने ज़िला कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जिले में नवपदस्थापित होने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने ज़िला कलेक्टर से जिले में समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास करने का अनुरोध किया।

समाज का सहयोग और सुरक्षा पर बल:

मेघवाल समाज संघ (रजि०) ने ज़िला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि समाज की ओर से प्रशासन को पूर्ण समर्थन रहेगा। साथ ही, समाज के हितों की सुरक्षा और उत्थान के लिए संघ ने ज़िला कलेक्टर से उचित कदम उठाने का आग्रह किया।

शिष्टमंडल के सदस्य:

विकास काला (महासचिव संगठन), अजय काला (महासचिव), अशोक गर्वा (कोषाध्यक्ष), दिनेश बडजात्या और अनिल बाडेटिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!