चिड़ावा: दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी का मामला

चिड़ावा: दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में चिड़ावा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गिरवर सिंह, दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल हैं।

चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि 6 जनवरी 2024 को कांट निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुरेश ने बताया कि उसकी गिरवर सिंह से जान-पहचान थी और गिरवर सिंह ने उसे बताया था कि वह दिल्ली पुलिस में एएसआई है और उसके ऊपर तक अच्छे संबंध हैं। गिरवर सिंह ने सुरेश के बेटे को दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 4 लाख रुपये ले लिए थे।

सुरेश के बेटे का चयन न होने पर जब सुरेश ने गिरवर सिंह से पैसे वापस मांगे तो गिरवर सिंह ने उसे टालना शुरू कर दिया और अंत में उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया।

चिड़ावा पुलिस ने इस मामले में परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरवर सिंह दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिड़ावा बस स्टैंड से गिरवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!