जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप सम्पन्न, 11 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल के साथ पिलानी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

पिलानी, 25 अगस्त 2024: जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज पिलानी के एनएस एकेडमी दादू दयाल खेल मैदान कोर्ट पर सम्पन्न हुई। चैंपियनशिप में 11 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल के साथ पिलानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

24 व 25 अगस्त को एनएस एकेडमी दादू दयाल खेल मैदान कोर्ट पर आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप में झुंझुनू जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, सेक्रेटरी विरेन्द्र सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षक जय सिंह धनखड़, कोच कमल नायक, माया सैनी, सुरेंद्र सिंह, दिलबर भालोठिया, सुनील सिंह, मानवेंद्र, राजन नायक, हेमन्त, राकेश भार्गव निर्णायक के तौर पर मौजूद रहे।

इन्होंने जीते मेडल

चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन सी में रूपेश प्रथम, 100 मी. हर्डल्स में खुशी प्रथम, 200 भी और 400 मी में आरती प्रथम, लॉन्ग जम्प में अन्नू प्रथम, रेस वॉक में एंजेल और साक्षी प्रथम, रेस वॉक 10 किमी में रिंकी प्रथम, रेस वॉक में ज्योति द्वितीय, ट्रायथलॉन बी में तेजस्वी द्वितीय स्थान पर रही है।

इसी तरह चैंपियनशिप के बालका वर्ग के 600 मी में विनीत प्रथम, 100 मी जतिन प्रथम, 800 मी में अंकित प्रथम, 600 मी में पीकेश द्वितीय, 400 मी में पुनीत द्वितीय, 200 मी में विकास द्वितीय तथा 110 मी में रितिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पिलानी के सभी मेडलिस्ट एथलीट्स राज्य स्तर की तैयारी कोच कमल नायक के दिशा निर्देशन में कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!