चिड़ावा: चलते वाहन में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

चिड़ावा, 25 अगस्त 2024: सड़क पर चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब गजेंद्र ग्रेवाल नामक व्यक्ति, जो भिवानी जिले के बामला गांव से मुकुंदगढ़ जा रहा था, अपनी गाड़ी चला रहा था।

फायर ड्राइवर दयाराम ने बताया कि करीब 4 बजे के आसपास फायर स्टेशन पर फोन से सूचना मिली कि पीलौद काशनी रोड पर सड़क पर चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। सूचना मिलते ही चिड़ावा फायर ब्रिगेड की टीम, जिसमें फायर ड्राइवर दयाराम और कृष्ण शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुंची।

टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!