भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले भाजपा नेता, उपचुनाव को लेकर झुंझुनू के सियासी समीकरणों पर हुई चर्चा

झुंझुनू, 18 अगस्त 2024: चिड़ावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा आज जयपुर में पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव को लेकर झुंझुनू जिले के सियासी समीकरणों पर दोनों नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उन्हें चिड़ावा के पेड़े भेंट किए। साथ ही चिड़ावा आने का न्यौता दिया जिसे अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सहर्ष स्वीकार किया और कार्यक्रम निर्धारित कर शीघ्र आने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर की काका सुंदरलाल से बात

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोबाइल पर पूर्व केबिनेट मंत्री काका सुन्दर लाल से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

विधायक गोपाल शर्मा से भी हुई मुलाकात

बाद में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल व सुभाष शर्मा सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा से भी मिले तथा उन्हें भी चिड़ावा आने का न्यौता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!