Monday, June 23, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर...

चिड़ावा: कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा पर आक्रोश: श्योपुरा में किया विरोध प्रदर्शन

चिड़ावा: कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर आक्रोशित लोगों ने आज श्योपुरा में विरोध प्रदर्शन किया।

ग्राम पंचायत भवन श्योपुरा के पास किये गए विरोध प्रदर्शन में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर रोष प्रकट करते हुए भारत सरकार से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की निर्ममता पूर्वक की गई हत्या के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दिए जाने की मांग भी की गई है।

विरोध प्रदर्शन में ये हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नेता विक्रांत जाखड़ एव नितेश डांगी ने किया। प्रदर्शन में नरेश डांगी, नीरज धत्तरवाल, बलराज, कुलदीप भास्कर, मनोज, रामप्रताप, मनीष, महेन्द्र पूनिया, झाबर सैनी, गुरुदयाल मेघवाल, शीशराम सैनी, विकास, लीलाधर, नरेन्द्र, संतोष देवी, सिलोचना, सुभिता देवी, धनपति, सरिता देवी, मनोज, धनकोर व अन्य ग्रामवासी शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!