चिड़ावा: यमुना नहर की मांग को लेकर किसानों का धरना आज 215वें दिन भी जारी रहा। धरने में किसानों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं और यहां तक कि मांएं अपने नवजात शिशुओं को लेकर भी शामिल हो रही हैं।

नौजवानों का उत्साह बढ़ा

धरने पर बढ़ते समर्थन के चलते किसानों और संगठनों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। नौजवान सभा के करण कटारिया ने कहा, “जब तक सरकार नहर देने का फैसला नहीं करती है, हमारा धरना जारी रहेगा।” उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है तो शेखावाटी में कठिन दिन आएंगे।

आंदोलन में तेजी लाने की तैयारी

जयपुर में किसान सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद किसानों ने शेखावाटी को जागृत किया है और अब बड़ी सभा, रैली, प्रदर्शन, कूच और पदयात्रा जैसे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

धरने में शामिल लोग

धरने में किसान सभा की महिला विंग कमांडर सुनिता, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चाहर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, नहर आन्दोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, रणधीर औला, ताराचंद तानाण, और नौजवान सभा के जयन्त चौधरी, सौरभ सैनी, सतपाल चाहर, सुरेश नंगली, संदीप, सूर्यप्रकाश, जगदीश, धीर सिंह, धर्मेन्द्र, मधु, महेंद्र, राजेश, चन्द्रभान, लोकराम, देवी नारायण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!