चिड़ावा, 3 अगस्त 2024: फेस्टिवल सीजन में व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की स्कीम लॉन्च करते रहते हैं। इसी क्रम में चिड़ावा शहर के ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स के प्रतिष्ठित व्यवसायी समीर सिंह शेखावत ने अनूठी पहल की है। समीर ऑप्टिकल्स द्वारा अपने ग्राहकों को नजर व धूप के प्रत्येक चश्मे की खरीद पर एक पौधा भेंट किया जायेगा।

श्याम वाटिका में लगाए पौधे

श्रावण मास में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे अभियान की शुरुआत आज श्री श्याम मन्दिर के पीछे श्याम वाटिका में चन्दन और तुलसी का पौधा लगा कर की गई। श्याम मन्दिर पुजारी पंडित राजू महाराज के सान्निध्य में समीर सिंह शेखावत ने पत्नी ऋतु शेखावत और बेटी देविका के साथ श्याम वाटिका में पौधे लगाए।

15 अगस्त तक ग्राहकों को दिए जाएंगे पौधे

समीर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक समीर ऑप्टिकल्स पर अपने ग्राहकों को नजर व धूप के चश्मे की खरीद पर तुलसी, चन्दन, बिल्वपत्र और अर्जुन छाल के पौधे भेंट करेंगे। प्रत्येक ग्राहक को खरीद के बाद एक पौधा दिया जाएगा।

अनूठी पहल का किया स्वागत

समीर ऑप्टिकल्स की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस पहल का शेखर शर्मा, सुनील दाधीच, रोहिताश्व शर्मा, प्रदीप मालसरीया, अभियंक बसावतिया, पंकज गुप्ता सहित अन्य श्याम प्रेमियों ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!