गुढ़ागौड़जी, 02 अगस्त: गुढ़ागौड़जी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना स्तर पर टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था।

क्या है मामला:

31 मई, 2023 को पीड़िता की बहन ने गुढ़ागौड़जी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन 16 साल की उम्र में घर से लापता हो गई थी। परिजनों पुलिस में रिपोर्ट दी कि हम सब घर पर सो रहे थे। तब मेरी बहन अचानक घर से बिना बताये लापता हो गयी। हमने आस पास पता किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। मेरी बहन अपने साथ एक सोने की चैन तथा कुछ दस्तावेज भी साथ ले गयी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ कालू को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपी पर नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी राममनोहर ने किया। टीम में उमराव, नरेश कुमार, हरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार और जयपाल शामिल थे।

आरोपी का विवरण:

गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ कालू, 23 साल का है। वह गुर्जरो की ढाणी, गोपालपुरा तन केड का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक का बयान:

वृत नवलगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक मनोज गुप्ता ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!