पिलानी ब्लॉक के ढंडार गांव के बाशिंदे बीते 3 माह से भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। गांव की पानी की टंकी के पास का ट्यूबवेल और मेघवाल मोहल्ले का ट्यूबवेल लम्बे समय से खराब पड़े हैं। हालात इतने जटिल हैं कि यहां पीने के पानी के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।

परेशान ढंढार ग्रामवासीयों का एक प्रतिनिधिमंडल पानी की समस्या को लेकर आज पार्षद राजकुमार नायक के साथ पिलानी जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचा। सप्ताह के पहले ही दिन जलदाय विभाग में किसी भी अधिकारी के अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिलने से समस्या के समाधान की आस लिए वहां आए ग्रामीणों को निराश होना पड़ा।

हालांकि पार्षद राजकुमार नायक ने पिलानी जेईएन पंकज कुमार से मोबाइल पर बात की और ग्रामीणों की ट्यूबवेल सम्बंधी समस्या की जानकारी दी। पार्षद राजकुमार नायक ने जेईएन पंकज कुमार को बताया कि ग्रामवासी पानी को लेकर बीते 3 माह से काफी परेशान हैं। इस पर जेईएन ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि एक-दो दिन में ही ट्यूबवेल को ठीक करवा दिया जायेगा ।

ये पहुंचे जलदाय विभाग

ढंढार गांव में व्याप्त जल संकट को लेकर बिल्लू, विद्याधर शर्मा, रविन्द्र सिंह भाटी, महावीर मेघवाल, पूर्व सरपंच जगदीश, लक्ष्मी राम भाटी, श्रवण, ईश्वर ,लालचंद शर्मा आदि ग्रामवासी आज जलदाय विभाग में ज्ञापन देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!